Thursday, April 25, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के समचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। 

Uttarakhand Health Bulletin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर उनकी माता जी से दूरभाष पर वार्ता कर हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की, उन्होंने सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग एवं सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बाबा केदार से प्रधानमंत्री व उनके समस्त परिवारजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति व दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की है।

नरेंद्र मोदी की माताजी हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5ः30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल को सर्वप्रथम रुड़की अस्पताल  में शिफ्ट किया तत्पश्चात देहरादून रेफर किया  गया है।

यह भी पढ़े: उत्तराखण्ड शासन द्वारा मा0 उच्च न्यायालय, नैनीताल उत्तराखण्ड के समक्ष राज्य की ओर से पैरवी/बहस करने के लिए उत्तराखण्ड राज्य की ओर से विभिन्न पदों पर आबद्ध विधि अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा एवं सम्यक् विचारोपरांत पद से हटाया गया है। हटाए गए विधि अधिकारियों में अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता श्री अनिल कुमार बिष्ट, अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता सुश्री अंजली भार्गव, स्थायी अधिवक्ता श्री एन.पी.शाह, ब्रीफ होल्डर सुश्री इंदु शर्मा, श्री दीपक चुफाल, श्री पंकज नेगी एवं श्री हर्षित लखेड़ा शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments