Thursday, April 18, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तराखंडDehradun Crime: यहां पुलिस में मचा हड़कंप, हिरासत से भागने की नीयत...

Dehradun Crime: यहां पुलिस में मचा हड़कंप, हिरासत से भागने की नीयत से लघुशंका का बहाना बनाकर खाई में कूदा आरोपित

Dehradun Crimeयहाँ हिमाचल पुलिस की गिरफ्त से फरार होने की नीयत से एक आरोपित चकराता थाने के सामने खाई में कूद गया। उसे पकड़ने के लिए हिमाचल पुलिस का सिपाही रामनाथ भी पीछे से खाई में कूद गया।

तू चोर में सिपाही हालांकि, कुछ ही देर में हिमाचल व चकराता पुलिस के संयुक्त सराहनीय प्रयासों से आरोपित को पकड़ा गया। इस घटना में आरोपित और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। दोनों का सीएचसी चकराता में उपचार कराया गया।

स्मगलिंग में लकड़ी से लदे एक लोडर के साथ हुआ था गिरफ्तार

आप को बता दे की कुछ दिन पहले पांवटा साहिब थाने की पुलिस ने हिमाचल और हरियाणा बार्डर पर स्थित बहराड चेकपोस्ट के पास लकड़ी से लदे एक लोडर को पकड़ा था। लोडर में 35 देवदार के नग भरे थे। पूछताछ में लोडर चालक ने पुलिस को बताया था उक्त लकड़ी को वह चकराता के रताड़ गांव से लेकर आया है।

लघुशंका का बहाना बनाते हुए भागने की नीयत से खाई में कूद गया

हिमाचल पुलिस शनिवार आरोपित को रताड़ गांव में उसी स्थान पर लेकर आयी थी, जहां से लकड़ी लाने की बात आरोपित ने कही थी। चकराता थाने में आमद दर्ज कराने के दौरान आरोपित राजू लघुशंका का बहाना बनाते हुए भागने की नीयत से थाने के सामने ही खाई में कूद गया।

अच्छी बात यह रही की पीछे से हिमाचल पुलिस का सिपाही भी खाई में कूद गया

जब उसे पकड़ने के लिए पीछे से हिमाचल पुलिस का सिपाही रामनाथ भी खाई में कूद गया। खाई में कूदने से आरोपी का पांव टूट गया और सिपाही के सिर व पैर में चोट आई है। जिनका सीएचसी चकराता में उपचार कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :Tripura New CM: त्रिपुरा में प्रतिमा भौमिक हो सकती हैं नई सीएम माणिक साहा नहीं है चेहरा क्या BJP बदलेगी अपनी रणनीति ?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments