Friday, April 19, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तराखंडदेहरादूनजाखणीधार के मंदार में बनेगा 200 मीट्रिक टन क्षमता का राजकीय खाद्यान्न...

जाखणीधार के मंदार में बनेगा 200 मीट्रिक टन क्षमता का राजकीय खाद्यान्न गोदाम

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट टैक्नोलॉजी एण्ड न्यूट्रीशन संस्थान, नई टिहरी के भवन निर्माण के लिये वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा थराली विधानसभा के अन्तर्गत ग्वालदम-बैजनाथ मोटर मार्ग के ताल से बीनातोली तक 3 किमी मोटर मार्ग निर्माण हेतु ₹58.89 लाख, जनपद उत्तरकाशी के नगर पंचायत, पुरोला में पार्किंग के निर्माण हेतु ₹1 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

सहसपुर विधानसभा में ग्राम पंचायत नौगांव बाती बस्ती के आंतरिक मार्ग व पीपल चौक से डीबीआईटी तक इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण हेतु ₹82.44 लाख, यमुनोत्री विधानसभा में मोटर मा र्ग का नवनिर्माण हेतु ₹1 करोड़ 5 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। यमुनोत्री विधानसभा के अन्तर्गत 3 निर्माण कार्यों हेतु ₹1 करोड़ 6 लाख, ज्वालापुर विधानसभा के 11 निर्माण कार्यों हेतु ₹7 करोड़ 27 लाख, खानपुर विधानसभा के अन्तर्गत हस्तमौली से सोलानी नदी घाट पर मोटर सेतु एवं पहुंच मार्ग के निर्माण हेतु ₹44.82 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।

पुरोला विधानसभा में बिजोरी भौंती मोटर मार्ग के निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 10 लाख, खटीमा विधानसभा के अन्तर्गत डिवाईडर, स्ट्रीट लाइट एवं फुटपाथ का निर्माण कार्य, खटीमा विधानसभा के अन्तर्गत 3 निर्माण कार्यों हेतु ₹1 करोड़ 3 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। खटीमा-मझौला राज्य मार्ग चौड़ीकरण एवं पेव्ड सोलर तथा खटीमा मेलाघाट मार्ग में पेव्ड सोल्डर निर्माण व सौन्दर्यीकरण हेतु ₹1 करोड़ 78 लाख, द्वाराहाट विधानसभा के अन्तर्गत नौलाकोट से बगड़गांव की ओर गगास नदी पर पैदल सेतु के नवनिर्माण हेतु 3.87 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।

सहसपुर विधानसभा में आंतरिक मार्ग एवं नाली निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 29 लाख, भीमताल विधानसभा के अन्तर्गत काठगोदाम-हैड़ाखान-साननी बैण्ड – सिमलिया मोटर मार्ग में वैकल्पिक मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य हेतु ₹1 करोड़ 70 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।

रूद्रप्रयाग विधानसभा के अन्तर्गत 8 निर्माण कार्यों हेतु ₹4 करोड़ 57 लाख, ऋषिकेश विधानसभा में 7 निर्माण कार्यों हेतु ₹4 करोड़ 11 लाख, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट टैक्नोलॉजी एण्ड न्यूट्रीशन संस्थान, नई टिहरी के भवन निर्माण हेतु ₹15 करोड़ 6 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।

सी०आर०आई०एफ० के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विकासखण्ड डोईवाला में भानियावाला- ऋषिकेश मोटर मार्ग में किमी015 में 280 मीटर स्पान के पी०एव०डी० गार्डर सेतु के निर्माण हेतु ₹16 करोड़ 19 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। कक्षा 9 से 12 तक के अध्ययनरत् सामान्य व पिछड़ी जाति छात्र-छात्राओं को भी एस०एसी०/एस०टी० छात्र-छात्राओं की भाँति निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराये जाने हेतु ₹21 करोड़ 25 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।

प्रतापनगर के विधायक श्री विजय पंवार के प्रयास से जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड जाखणीधार के अन्तर्गत ग्राम मन्दार में 200 मीट्रिक टन क्षमता के राजकीय खाद्यान्न गोदाम निर्माण हेतु ₹99.48 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड गंगोलीहाट की वासुकीनाग (जीओवी) पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹37 करोड़ 57 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments