Friday, April 19, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तराखंडअल्मोड़ासीएनजी कार पहाड़ी से टकराकर बनी आग का गोला,कार में सवार एसएसबी...

सीएनजी कार पहाड़ी से टकराकर बनी आग का गोला,कार में सवार एसएसबी के चार जवान घायल

अल्मोड़ा-जिले के धसपड़ इलाके के पास एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। टकराने के बाद उसमें अचानक आग लग गई। कार में सवार सशस्त्र सीमा बल के चार जवान घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे दन्या स्थित धसपड़ के पास पिथौरागढ़ की ओर से आ रही सीएनजी स्विप्ट वाहन संख्या HR37E9444 अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। पहाड़ी से टकराते ही कार में आग लग गई। कार में सवार सशस्त्र सीमा बल के एसआइ लक्ष्मी दत्त जोशी निवासी चोरगलिया(हल्द्वानी),एएसआइ राम दत्त भट्ट निवासी देहरादून,एएसआइ पुष्पेंद्र कुमार निवासी जम्मू, हेड कांस्टेबिल पंकज कुमार निवासी बिजनौर घायल हो गए। उन्होंने कार से भागकर अपनी जान बचाई।
घटना के बाद घायलों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन दल ने बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों का निकट के स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में इलाज कराया गया। सभी घायलों को हल्की चोटें आई है और वह ठीक हैं। दुर्घटना में कार आग से पूरी तरह जल गई है। अग्निशमन दल के जवानों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। एसओ दन्या सुशील कुमार ने बताया कि सभी जवान जम्मू कश्मीर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। यह पिथौरागढ़ कैंट से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। सभी घायल स्वस्थ है। किसी को ज्यादा चोट नहीं है। आग के कारणों की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments