Saturday, April 20, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तराखंडताज़ा खबरयहाँ पुलिस को मिली बडी कामयाबी, 06 वर्षों से फरार गैंगरेप व...

यहाँ पुलिस को मिली बडी कामयाबी, 06 वर्षों से फरार गैंगरेप व हत्या में वाँछित 25 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त को बिहार में नेपाल सीमा से किया गिरफ्तार।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 13-07-2017 को मसूरी से करीब 02 किमी नीचे चूनाखाला के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था, जिसका चेहरा झुलसा हुआ था। मौके पर फॉरेन्सिक टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन करते हुए हत्या की आशंका प्रकट की गयी थी।

advertisement

पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु किये गये प्रयासों से शव की पहचान पुरोला उत्तरकाशी निवासी बालिका के रूप में हुई थी।

advertisement

जिसके सम्बन्ध में दिनांक 15-07-2017 को कोतवाली मसूरी पर मु0अ0सं0 25/2017 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गयी थी तथा उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी पहचान छुपाने का प्रयास किया गया था।

जिसके आधार पर विवेचना में धारा 302/201 भादवि के अतिरिक्त 376 घ/326 क/34 भादवि व 2/3 एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए घटना के बाद प्रकाश में आये फरार कुल 09 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र मान0 न्यायालय प्रेषित किया गया था । जिनमें अब तक 07 अभियुक्तों को भिन्न-2 स्थानों से गिरफ्तार कर मान0 न्यायालय पेश किया जा चुका है ।

शेष दो अभियुक्त बिट्टू उर्फ सुरेन्द्र साहनी व जयकरण भगत बहुत प्रयासों के बाद भी लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे। जिनके विरुद्ध मान0 न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारण्ट व धारा 82/83 द0प्र0सं0 के नोटिस जारी किये गये थे, अभियुक्त बिट्टू साहनी व जयकरण लगातार फरार चलने पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा 25-25 हजार का पुरुस्कार घोषित किया गया था। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय द्वारा ईनामी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी जनपदों मंे अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा ईनामी/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक आदेश/निर्देश निर्गत किये गये थे। जिसके अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मसूरी महोदय के निकट पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मसूरी द्वारा टीम गठित की गयी। उक्त गठित टीम द्वारा अभियुक्त बिट्टू साहनी उर्फ सुरेन्द्र साहनी निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामड़ी बिहार के मस्कन/सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी तथा मुखबिर मामूर किये गये । इसी क्रम में दिनांक 15-03-2023 को वांछित/ईनामी अभियुक्त बिट्टू साहनी उपरोक्त को उक्त टीम द्वारा सीतामड़ी बिहार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को स्थानीय न्यायालय में ट्रांजिक्ट रिमाण्ड लेते हेतु देहरादून लाया जा रहा है, जिसे समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त – बिट्टू साहनी उर्फ सुरेन्द्र साहनी निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामड़ी बिहार.

आपराधिक इतिहास – मु0अ0सं0 25/2017 धारा 302/201/376 डी/326ए/34 भादवि व 2/3 एससी/एसटी एक्ट

अभियुक्त पर घोषित पुरुस्कार राशि – 25000 रु0

यह भी पढ़े :10 लीटर अवैध कच्ची शराब की जेरिकेन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments