उत्तराखंड

ऋषिकेश में अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग, पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने उमड़े प्रशंसक

ऋषिकेश। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए...
Sanskriti

Sanskriti

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
17 अक्टूबर 2026, 06:57 पूर्वाह्न 1 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान उत्तराखंड
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Sanskriti
अपडेट किया गया 2 hours पहले

ऋषिकेश। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश और शिवपुरी पहुंचे। यहां रामा पैलेस, शिवपुरी और माला कुंठी पुल पर फिल्म के कई दृश्यों की शूटिंग की गई। अभिनेता के पहुंचने की खबर फैलते ही प्रशंसकों में उन्हें देखने का उत्साह नजर आया।

शुक्रवार को ऋषिकेश पहुंचे अक्षय कुमार की शूटिंग को लेकर इंटरनेट मीडिया पर चर्चाएं तेज रहीं। शूटिंग लोकेशन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए मौके पर पहुंचने लगे। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था सख्त होने के कारण प्रशंसकों को शूटिंग स्थल के करीब जाने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें उचित दूरी पर ही रहना पड़ा।

अक्षय कुमार की मौजूदगी से ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में फिल्म शूटिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय स्तर पर भी शूटिंग की चर्चा होती रही। उत्तराखंड के प्राकृतिक नजारों और खूबसूरत लोकेशन के कारण प्रदेश फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

और खबरें - उत्तराखंड

सभी देखें ›