spot_img
Uttarakhand hindi news uttarakhand ekta
Friday, July 17, 2026

उत्तराखंड: पीएम मोदी ने हर्रावाला रेलवे स्टेशन का किया वर्चुअल उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Must read

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यह स्टेशन देहरादून से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और उत्तराखंड में पुनर्विकास किए जा रहे 11 रेलवे स्टेशनों में शामिल है।

स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग रूम, आरक्षण काउंटर, दिव्यांग सहायता काउंटर, पूछताछ केंद्र, जलपान गृह, पार्किंग और लगभग 15 नए कमरों का निर्माण किया गया है।

वर्तमान में हर्रावाला स्टेशन पर केवल तीन ट्रेनों का दो-दो मिनट का ठहराव होता है। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार, क्षेत्र की बढ़ती आबादी और यात्रियों की संख्या को देखते हुए भविष्य में अधिक ट्रेनों के ठहराव की संभावना है।

स्टेशन के आसपास लगभग एक लाख की आबादी निवास करती है। अभी अधिकांश यात्रियों को ट्रेन पकड़ने या उतरने के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है। यदि हर्रावाला स्टेशन पर अधिक ट्रेनों का संचालन और ठहराव सुनिश्चित होता है, तो स्थानीय लोगों का समय, ईंधन और यात्रा खर्च तीनों की बचत होगी।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुनर्विकसित स्टेशन जल्द ही पूरी क्षमता के साथ संचालित होगा और क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक रेल सुविधाओं का पूरा लाभ मिलेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article