spot_img
Uttarakhand hindi news uttarakhand ekta
Saturday, July 11, 2026

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: CCTV फुटेज में नोटों की गड्डी के साथ दिखा आरोपी कर्मचारी

Must read

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: CCTV फुटेज में नोटों की गड्डी के साथ दिखा आरोपी कर्मचारी

चमोली: बदरीनाथ धाम में दान के चढ़ावे में कथित हेराफेरी की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। फुटेज में आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गणना कक्ष से मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसी वस्तु लेकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।

शुक्रवार शाम पुलिस की जांच टीम बदरीनाथ मंदिर पहुंची, जहां करीब दो घंटे तक गणना कक्ष और परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया गया। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की संख्या, उनकी दिशा और गणना कक्ष से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर लगे कैमरों की जानकारी जुटाई।

इसके बाद कंट्रोल रूम में घटना वाले दिन यानी 2 जुलाई की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान एक कैमरे की रिकॉर्डिंग में सुबह 9:34 बजे आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गणना कक्ष से बाहर निकलता दिखाई दिया। उसके हाथ में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसी वस्तु स्पष्ट रूप से नजर आई।

पुलिस ने घटना के समय गणना कक्ष में मौजूद बीकेटीसी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। मामले की जांच जारी है। वहीं, बीकेटीसी द्वारा गठित जांच समिति भी पूरे प्रकरण की अलग से जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article