spot_img
Uttarakhand hindi news uttarakhand ekta
Wednesday, July 8, 2026

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला: आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

Must read

चमोली: बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित वित्तीय हेराफेरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की शिकायत पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ बदरीनाथ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। प्रारंभिक जांच में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद बीकेटीसी ने यह कार्रवाई की। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जोशीमठ स्थित बीकेटीसी कार्यालय से संबद्ध किया गया है और जांच पूरी होने तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले का सख्त संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी को 3 जुलाई 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद गठित जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

मामले की विस्तृत जांच के लिए गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल पुलिस और जांच समिति दोनों स्तरों पर मामले की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कथित हेराफेरी किस स्तर तक हुई और इसमें अन्य किसी की भूमिका रही या नहीं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article