उत्तराखंड

बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण: 25 जून की CCTV फुटेज में भी नोटों की गड्डी ले जाते दिखा आरोपी, जांच तेज

चमोली। बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस ने जांच के दौरान 25 जून की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें...
UK News

UK News

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
13 जुलाई 2026, 04:11 पूर्वाह्न 4 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान उत्तराखंड
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर UK News
अपडेट किया गया 3 months पहले

चमोली। बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस ने जांच के दौरान 25 जून की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल नोटों की गड्डी ले जाते हुए दिखाई दिया है। इससे पहले भी जांच में इसी तरह के संदिग्ध दृश्य सामने आ चुके हैं।

पुलिस ने मामले से संबंधित बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की आंतरिक जांच रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मंदिर में चढ़ावे की गणना सामान्यतः तीन से चार दिन के अंतराल पर की जाती है। इसी क्रम में 25 जून, 29 जून और 2 जुलाई को हुई गणना की सीसीटीवी फुटेज को क्रमवार खंगाला जा रहा है।

रविवार को पुलिस ने बीकेटीसी के कई कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए। जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई को चढ़ावे की गणना के दौरान आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल सहित 12 से अधिक लोग गणना कक्ष में मौजूद थे। इनमें कुछ स्थानीय साधु-संत भी शामिल थे, जो नियमित रूप से चढ़ावे की गणना प्रक्रिया का हिस्सा बनते रहे हैं।

पुलिस सभी संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच जारी है।

और खबरें - उत्तराखंड

सभी देखें ›