उत्तराखंड

काशीपुर में आज से भाजपा का दो दिवसीय विधानसभा विस्तारक वर्ग, सीएम धामी और बीएल संतोष होंगे शामिल

काशीपुर में 13 और 14 अक्टूबर को आयोजित हो रहे भाजपा के प्रदेश स्तरीय वर्ग में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कई प्रमुख नेता करेंगे प्रतिभाग काशीपुर (ऊधम...
Sanskriti

Sanskriti

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
14 अक्टूबर 2026, 05:08 पूर्वाह्न 1 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान उत्तराखंड
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Sanskriti
अपडेट किया गया 1 hour पहले

काशीपुर में 13 और 14 अक्टूबर को आयोजित हो रहे भाजपा के प्रदेश स्तरीय वर्ग में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कई प्रमुख नेता करेंगे प्रतिभाग

काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड का दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग मंगलवार, 13 अक्टूबर से काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स में शुरू हो रहा है। यह आयोजन 13 और 14 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक के अनुसार, कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र पहले दिन दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा। वर्ग में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और सांसद बांसुरी स्वराज भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार और प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट की मौजूदगी भी प्रस्तावित है।

दो दिवसीय इस वर्ग में प्रदेश विधानसभा विस्तारकों और प्रभारियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

और खबरें - उत्तराखंड

सभी देखें ›