उत्तराखंड

काशीपुर में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, आपदा प्रभावित किसानों को दोगुनी राहत देगी राज्य सरकार

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में हुई भारी ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों और बागवानों को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सरकार...
Sanskriti

Sanskriti

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
15 अक्टूबर 2026, 04:48 पूर्वाह्न 2 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान उत्तराखंड
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Sanskriti
अपडेट किया गया 1 hour पहले

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में हुई भारी ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों और बागवानों को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सरकार अक्टूबर से दिसंबर तक तीन महीने के बिजली बिल माफ करेगी। इसके साथ ही प्रभावित किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण की वसूली तीन महीने तक स्थगित कराने के लिए केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय से सिफारिश की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आपदा राहत के निर्धारित मानकों के तहत मिलने वाली सहायता राशि के बराबर धनराशि राज्य सरकार अपनी ओर से भी देगी। इससे प्रभावित किसानों को दोगुनी राहत मिल सकेगी।

बुधवार को काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी भाजपा के विधानसभा विस्तारक वर्ग के दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बीते नौ अक्टूबर को बाजपुर, गदरपुर, काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों में हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। गन्ना, धान और अमरूद समेत विभिन्न कृषि एवं बागवानी फसलें प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अन्नदाताओं के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे, ताकि उन्हें फसल नुकसान से उबरने में मदद मिल सके। सरकार का प्रयास है कि किसानों पर आर्थिक बोझ कम हो और उन्हें जल्द से जल्द राहत मिल सके।

और खबरें - उत्तराखंड

सभी देखें ›