श्रेणी रहित

देवप्रयागः गुलदार के हमले में ग्रामीण घायल, क्षेत्र में दहशत

देवप्रयाग में बीते कई दिनों से गुलदार की दहशत बनी हुई है। अपनी पत्नी के साथ जा रहे एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
6 मई 2024, 06:15 पूर्वाह्न 0 व्यूज 1 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 1 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 1 year पहले

देवप्रयाग में बीते कई दिनों से गुलदार की दहशत बनी हुई है। अपनी पत्नी के साथ जा रहे एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। व्यक्ति को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पत्नी के शोर मचाने पर भागा गुलदार

मिली जानकारी के मुताबिक कुलसारी के शेर सिंह अपनी पत्नी के साथ देवप्रयाग जा रहे थे। इसी दौरान बागी हॉस्पिटल मोड़ पर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार के हमला करने पर शेर सिंह की पत्नी शोर मचाने लगी। पत्नी के शोर मचाने के कारण गुलदार वहां से भाग गया। हमले में शेर सिंह के पैर पर गहरे घाव लगे हैं।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›