यहाँ Google: टिकटों सहित दस्तावेजों को Google डिजिटल वॉलेट में रख सकेंगे; डाउनलोड करें प्ले स्टोर से
Uttarakhand Ekta
विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta
Google डिजिटल वॉलेट Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं ?
भारतीय एंड्रॉयड उपभोक्ताओं के लिए Google डिजिटल वॉलेट पेश किया है। ग्राहकों को इसमें लॉयल्टी और गिफ्ट कार्ड, सार्वजनिक वाहनों के पास आदि रखने की सुविधा मिलेगी। इसे Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।गूगल ने बताया कि बुधवार से भारत में डिजिटल वॉलेट सेवा शुरू हो गई। 20 भारतीय ब्रांडों (एअर इंडिया, इंडिगो, फ्लिपकार्ट, कोच्चि मेट्रो, पीवीआर और आईनॉक्स) के साथ गूगल ने इस नई सेवा में सहयोग किया है। भविष्य में अधिक साझेदारी की योजना है।
Google डिजिटल वॉलेट यूजर्स को फिल्म/समारोह टिकट, बोर्डिंग पास, मेट्रो टिकट रखने, कार्यालय/कॉर्पोरेट बैज रखने और भौतिक दस्तावेजों का डिजिटलीकरण करने का विकल्म देगा। यह सेवा वर्तमान में करीब 80 देशों में मुहैया कराई जा रही हैं।