उत्तराखंड

काशीपुर में साइबर ठगी: संदिग्ध लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े पांच लाख रुपये

काशीपुर। मोबाइल पर आए संदिग्ध मैसेज के लिंक पर क्लिक करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से अलग-अलग किस्तों में कुल...
UK News

UK News

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
24 जुलाई 2026, 05:05 पूर्वाह्न 2 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान उत्तराखंड
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर UK News
अपडेट किया गया 3 months पहले

काशीपुर। मोबाइल पर आए संदिग्ध मैसेज के लिंक पर क्लिक करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से अलग-अलग किस्तों में कुल पांच लाख रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुरादाबाद रोड स्थित आकांक्षा गार्डन शिव मंदिर के पास रहने वाले राजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था, जिसमें दिए गए लिंक पर उन्होंने क्लिक किया था।

इसके बाद 29 अप्रैल से उनके बैंक खाते से कई किस्तों में रकम निकलनी शुरू हुई और कुल पांच लाख रुपये की निकासी हो गई। ठगी का पता चलते ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

सीओ प्रशांत कुमार के अनुसार, पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर पुलिस तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस और साइबर विशेषज्ञ लगातार लोगों को अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह देते हैं। बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा करने से भी बचना चाहिए।

और खबरें - उत्तराखंड

सभी देखें ›