uttarakhand ekta logo
Monday, March 23, 2026

काशीपुर पेपर मिल हादसा: मशीन की चपेट में आने से असिस्टेंट शिफ्ट इंचार्ज की मौत, शव परिजनों को सौंपा

Must read

ऊधम सिंह नगर। काशीपुर के कुंडा क्षेत्र स्थित एक पेपर मिल में दर्दनाक हादसे में असिस्टेंट शिफ्ट इंचार्ज की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद रोड स्थित पेपर मिल में कार्यरत 24 वर्षीय कविन राज एस ड्यूटी के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि काम करते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे वह फ्रंट रोल मशीन की चपेट में आ गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मिल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।

तमिलनाडु से पहुंचे परिजन, सौंपा गया शव

मृतक के परिजन तमिलनाडु से काशीपुर पहुंचे। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने इस तरह के हादसों को रोकने के लिए औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article