श्रेणी रहित

जीती जिंदगी: ट्रेन से गिरकर प्लेटफार्म पर फंसा हुआ युवा बचाया

रुड़की के लक्सर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवा चलती ट्रेन से गिर गया। वह व्यक्ति ट्रेन से गिरते ही प्लेटफार्म के बीच...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
29 अप्रैल 2024, 04:53 पूर्वाह्न 1 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

रुड़की के लक्सर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवा चलती ट्रेन से गिर गया। वह व्यक्ति ट्रेन से गिरते ही प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। उस समय एक महिला पुलिसकर्मी के साहस और बुद्धिमत्ता ने उसकी जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13151 कलकत्ता-जम्मूतवी एक्सप्रेस लक्सर रेलवे स्टेशन पर 14:46 बजे पहुंची। तब एक यात्री खाना लेने नीचे उतरा। ट्रेन चलने लगी तो वह तेजी से दौड़कर चढ़ने लगा, फिर उसका पैर अचानक फिसल गया। प्लेटफार्म के बीच में फिसलकर फंस गया।

तब वहां तैनात महिला जीआरपी कर्मी उमा ने उसे अपनी तरफ खींचा और ट्रेन जाने तक प्लेटफार्म के पास ही पकड़ रखा। उसे ट्रेन से बाहर निकाला गया।

जीआरपी थाना अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि महिला कांस्टेबल उमा ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री की जान बचाई है। उन्होंने बताया कि ट्रेन रुकने के बाद यात्री को रवाना कर दिया था। यात्री को कोई चोट नहीं आई है।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›