उत्तराखंड
नैनीताल में सड़कों पर उतरे लोग: निकाला जुलूस…सूनी पड़ी झील, पर्यटक कमरों में कैद, स्कूल बंद…जानें हालात
नैनीताल में नाबालिग से बुजुर्ग के दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा ऐसा फूटा कि लोग सड़क पर ही बदला लेने के लिए आमादा हो...
Uttarakhand Ekta
विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta
त्वरित सारांश
स्थान
उत्तराखंड
पढ़ने का समय
2 मिनट
रिपोर्टर
Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया
1 year पहले
नैनीताल में नाबालिग से बुजुर्ग के दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा ऐसा फूटा कि लोग सड़क पर ही बदला लेने के लिए आमादा हो गए। दूसरे दिन भी शहर वासियों में आक्रोश है। कई संगठनों के साथ ही जिला कोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी घटना के विरोध में सड़क पर उतरकर जुलूस निकाला। तल्लीताल पहुंची संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, आक्रोशित जनता ने कमिश्नरी में पहुंचकर कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान तल्लीताल और मल्लीताल में बाजार बंद है। घटना के बाद से नैनीताल आये पर्यटक कमरों में कैद हैं। वहीं, रेस्टोरेंट बंद होने के कारण पर्यटकों को भोजन, पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, तल्लीताल व्यापार मंडल ने पर्यटकों के लिए लंगर की व्यवस्था की है। आज नगर के सभी स्कूल व यूनिवर्सिटी कैंपस बंद हैं।