देश

Rajasthan: पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, बाड़मेर में बजे एयर रेड सायरन; तत्काल प्रभाव से ब्लैकआउट लागू

भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच पाकिस्तान द्वारा सीजफायर के उल्लंघन की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में हाई...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
10 मई 2025, 05:58 अपराह्न 3 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान देश
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 1 year पहले

भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच पाकिस्तान द्वारा सीजफायर के उल्लंघन की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शनिवार शाम एयर रेड सायरन बजाए गए और इसके तुरंत बाद ब्लैकआउट की घोषणा कर दी गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि जालीपा में बहुत बड़ा धमाका हुआ, जबकि खडिन में दो और ड्रोन दिखे। जिला प्रशासन ने इसकी तस्वीर भी जारी की है।

जिला प्रशासन बाड़मेर ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि तत्काल प्रभाव से पूरे जिले में ब्लैकआउट लागू किया जा रहा है। आम नागरिकों से पूर्व में जारी आदेशों का पूरी तरह से पालन करने की अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक नए निर्देश नहीं आते, सभी पुराने आदेश प्रभावी रहेंगे।

जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में नागरिकों को सतर्क और संयमित रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम जन सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरी जिम्मेदारी से पालन करें।

इधर, हनुमानगढ़ में सीमा पर तनाव के मद्देनजर जिले में अनिवार्य ब्लैकआउट लागू है, जो 10 मई से हर रात सात बजे से सूर्योदय तक सभी लाइट स्रोत बंद रहेंगे। जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ काना राम ने प्रतिषेधात्मक आदेश जारी किए हैं। इस अवधि के दौरान जिले के सभी निजी, सार्वजनिक और वाणिज्यिक भवनों की भीतरी और बाहरी रोशनी पूर्णतः बंद रखनी होगी। प्रतिष्ठान सात बजे से पहले बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, श्रीगंगानगर में कंप्लीट ब्लैक आउट लागू है।

और खबरें - देश

सभी देखें ›