देश

सीमा पर फायरिंग जारी: क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में BSF के SI मोहम्मद इम्तियाज बलिदान, सेना ने शहादत को किया सलाम

पाकिस्तान की बौखलाहट सीमापार से पाकिस्तान की कायराना हरकत जारी है। इस बार वह अलग तरीके से अपनी हिमाकत को अंजाम दे रहा है। पहले उसके हमले सीमावर्ती...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
10 मई 2025, 06:03 अपराह्न 3 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान देश
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 1 year पहले
पाकिस्तान की बौखलाहट
सीमापार से पाकिस्तान की कायराना हरकत जारी है। इस बार वह अलग तरीके से अपनी हिमाकत को अंजाम दे रहा है। पहले उसके हमले सीमावर्ती इलाकों के आसपास तक सीमित रहते थे, लेकिन इस बार वह शहर में रिहायशी इलाकों को ज्यादा फोकस कर रहा। ब्रिगेडियर हरचरण सिंह (सेवानिवृत्त) बताते हैं कि युद्ध के तरीके में यह बदलाव पाकिस्तान की बौखलाहट दिखा रही है।

हमारे सुरक्षाबल हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार
हमारे सुरक्षाबल हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। सीमावर्ती आबादी के साथ शहर की रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि ज्यादा नुकसान हो। ऐसा कर पाकिस्तान अपने नागरिकों को बताएगा कि वह कितना सक्षम है। युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित और कारगिल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर कुशाहल ठाकुर ने कहा कि भारत ने एयर स्ट्राइक आतंकी ठिकानों पर की थी।

पहली बार पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना
पाकिस्तान की कार्रवाई सिर्फ बौखलाहट है। जम्मू शहर को पहले कभी टारगेट नहीं किया गया था। इस तरह शहर के रिहायशी और सेना प्रतिष्ठानों को टारगेट करना पाकिस्तान सरकार व सेना अपने लोगों को दिखाना चाहती हे कि भारत के खिलाफ हमला करने में सक्षम है।

और खबरें - देश

सभी देखें ›