अचानक घर से गायब हुई महिला और दो किशोरियां
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक महिला अपनी दो नाबालिग भतीजियों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और काफी तलाश के बाद भी तीनों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
रात में घर से निकलीं, सुबह तक नहीं लौटीं
परिजनों के अनुसार, 5 फरवरी की रात 23 वर्षीय महिला अपनी 15 और 14 वर्ष की भतीजियों को लेकर बिना किसी को बताए घर से चली गई। सुबह तक जब तीनों वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई।
परिजनों ने हर संभव जगह की तलाश
घटना के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। महिला का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
बिहार तक की गई तलाश, नहीं मिला सुराग
परिजनों ने महिला के बिहार स्थित ससुराल में भी खोजबीन की, लेकिन वहां भी तीनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस में दोबारा शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी, जांच शुरू
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पहले 5 फरवरी को तहरीर दी गई थी, लेकिन 27 मार्च को दोबारा शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम लापता महिला और दोनों किशोरियों की तलाश में जुटी हुई है।







