प्रौद्योगिकी

काम की बात: 2FA सेट करने के लिए जानें, मोबाइल नंबर के बिना भी जीमेल में ऑन कर सकते हैं

Internet world में 2FA बहुत महत्वपूर्ण है। लोग 2FA की मदद से अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं। 2FA लंबे समय से जीमेल और फेसबुक पर उपयोग...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
9 मई 2024, 09:08 पूर्वाह्न 8 व्यूज 3 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान प्रौद्योगिकी
पढ़ने का समय 3 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

Internet world में 2FA बहुत महत्वपूर्ण है। लोग 2FA की मदद से अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं। 2FA लंबे समय से जीमेल और फेसबुक पर उपयोग किया जाता है। 2FA इस्तेमाल करने के लिए आम तौर पर मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है, लेकिन इस लेख में हम आपको फोन नंबर के बिना जीमेल में 2FA सेट करने का तरीका बताएंगे। जानते हैं..।

 Google ने हाल ही में अपग्रेडेड 2FA लॉन्च किया है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने हाल ही में अपग्रेडेड 2FA लॉन्च किया है जिसके लिए फोन नंबर की जरूरत नहीं है। इस प्रोसेस में फोन नंबर की जगह ऑथेंटिकेटर एप या हार्डवेयर सिक्योरिटी कीज की जरूरत होगी। गूगल ने इस फीचर की जानकारी अपने ब्लॉग में दी है।

बिना फोन नंबर 2FA कैसे ऑन करें?

  • किसी वेब ब्राउजर में google.com/account/about/ में जाएं।
  • यहां आपको अपने गूगल अकाउंट को लॉगिन करना होगा.
  • लॉगिन के बाद नेविगेशन पैनल में “Security” का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
  • अब “Security” में सेटिंग में जाएं और “How you sign in to Google” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब यहां आपको “2-Step Verification” पर क्लिक करना है।
  • अब “Get Started” पर क्लिक करें और सेटिंग करें।
  • यहां आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे जिनमें मोबाइल नंबर, गूगल प्रॉम्प्ट, और सिक्योरिटी कीज शामिल होंगे।

आप गूगल प्रॉम्ट या सिक्योरिटी कीज में से किसी एक को चुन सकते हैं यदि आप 2FA के बिना फोन नंबर का उपयोग करना चाहते हैं। यदि आप गूगल प्रॉम्प्ट का चयन करते हैं, तो लॉगिन के दौरान उस फोन पर एक नोटिफिकेशन जाएगा जिसमें जीमेल लॉगिन पहले से किया गया है। यदि आप सिक्योरिटी कीज का चयन करते हैं, तो आपको पेन ड्राइव की तरह एक फिजिकल सिक्योरिटी कीज की जरूरत होगी जब भी आप जीमेल में लॉगिन करेंगे। तो गूगल प्रस्ताव को चुनना सबसे अच्छा होगा।

 

और खबरें - प्रौद्योगिकी

सभी देखें ›