spot_img
Uttarakhand hindi news uttarakhand ekta
Friday, June 26, 2026

Chardham Yatra: CM धामी ने सेवादारों को केदारनाथ रवाना किया, हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी

Must read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक के भंडारा कार्यक्रम के 300 कर्मचारियों को मुख्य सेवक सदन कैंप कार्यालय देहरादून से ऑनलाइन बाबा केदारनाथ की डोली यात्रा पर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू होगी। उन्होंने महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवाओं को इस पुण्य भंडारे के आयोजन में उनकी विशिष्ट भूमिका के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा हमारे लिए चुनाैती भी है। प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जिस दिन धामों के कपाट खुलेंगे, उस दिन हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। हम यात्रा में ऐसा माहाैल तैयार करना चाहते हैं जिससे यात्री यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं। 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article