uttarakhand ekta logo
Sunday, March 29, 2026

दिनेशपुर में गैस सिलिंडर की किल्लत पर फूटा गुस्सा, उपभोक्ताओं ने लगाया जाम

Must read

दिनेशपुर। घरेलू गैस सिलिंडर की कमी से परेशान उपभोक्ताओं का सब्र आखिरकार टूट गया। लगातार तीन दिन तक लाइन में लगने के बावजूद सिलिंडर न मिलने पर नाराज लोगों ने गूलरभोज मार्ग पर धरना देकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।


सड़क पर उतरे उपभोक्ता, पुलिस से हुई नोकझोंक

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान उपभोक्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। जाम की वजह से यातायात प्रभावित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


जनप्रतिनिधि भी धरने में हुए शामिल

प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन भी मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं के समर्थन में सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे मामला और अधिक गरम हो गया।


प्रशासन के आश्वासन के बाद खुला जाम

स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम बाजपुर अमृता शर्मा और पूर्ति निरीक्षक अल्पना बजाज मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीएम के निर्देशों का हवाला देते हुए बुधवार से नियमित होम डिलीवरी शुरू करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद उपभोक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ और जाम खुल सका।


बाजपुर में भी सिलिंडर को लेकर हंगामा

बाजपुर में भी गैस सिलिंडर की किल्लत देखने को मिली। सुबह से ही उपभोक्ता गोदाम के बाहर लाइन में लगे थे। सिलिंडर पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।


गोदाम पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति

इस दौरान एक युवक ने सिलिंडर से भरे वाहन की चाबी निकाल ली, जिससे विवाद और बढ़ गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन उपभोक्ताओं और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। करीब एक घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही, जिसे बाद में पुलिस ने शांत कराया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article