spot_img
Uttarakhand hindi news uttarakhand ekta
Thursday, July 23, 2026

ऊधम सिंह नगर: भारत की पहली स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग में धैर्य डांगी का चयन

Must read

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर के युवा निशानेबाज धैर्य डांगी ने प्रदेश का नाम रोशन करते हुए भारत की पहली स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग (SSPL) में जगह बनाई है। नई दिल्ली में 21 जुलाई को आयोजित ऑक्शन में मुंबई टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

धैर्य 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर-19 वर्ग में उत्तराखंड से चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस प्रतिष्ठित लीग में देशभर की आठ फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं, जहां युवा निशानेबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

धैर्य दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्र हैं और वहीं नियमित रूप से निशानेबाजी का प्रशिक्षण लेते हैं। इससे पहले भी वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम कर चुके हैं।

उनके चयन से परिवार, विद्यालय और पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि धैर्य स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग में भी शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article