श्रेणी रहित

भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की कमल पर मोहर लगाने की अपील

हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का महा जनसंपर्क और मेगा रोड शो आज कलियर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में निकला। ग्रामीणों ने त्रिवेंद्र...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
6 अप्रैल 2024, 02:11 अपराह्न 3 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 3 years पहले

हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का महा जनसंपर्क और मेगा रोड शो आज कलियर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में निकला। ग्रामीणों ने त्रिवेंद्र सिंह रावत का आतिशबाजी, ढोल नगाड़े बजाकर और फूलों की बारिश कर जोरदार स्वागत सत्कार किया।
रोड शो करीब 11बजे हकीम तुर्रा गांव से शुरू हुआ। वहां से दरियापुर दयालपुर, पलूनी, नागल, रांधड़वाला, गुम्मावाला, माजरी,इमली खेड़ा,मौहम्मदपुर पांडा, मेहवड खुर्द, मेहवड कलाँ, पिरान कलियर, धनौरी, कमालपुर सैनी होते हुए दौलतपुर पहुंंचा। गांव में त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला पहुंचते ही महिलाएं, युवा, बच्चे, बुजुर्ग उत्साहित होकर नारेबाजी करते रहे। महिलाओं ने त्रिवेंद्र सिंह को विजय तिलक लगाया। जबकि बुजुर्ग लोगों ने आशीर्वाद दिया।

त्रिवेंद्र सिंह रावत

 

इसके बाद रोड शो मुलदासपुर-मांजरा, बढ़ेड़ी – राजपुताना, शांतरशाह बहादरपुर-सैनी, हरि आश्रय, हलवा हेड़ी, भौरी, भारापुर, घोड़ेवाला, ढंढेड़ी – ख्वाजगीपुर, बेलडी, रहमतपुर. बेलडा से रात बाजूहेडी में समाप्त हुआ।

इलेक्ट्रॉनिक क्षमता: ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को इन डिजिटल स्किल्स से 7 क्षेत्रों में करियर के अवसर मिलेंगे

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›