अपराध

जिस युवती की हत्या हुई देहरादून मे तैनात दारोगा की पुत्री निकली

ऋषिकेश हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर थाना रायवाला के समीप जिस अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया था, उसकी पहचान कर ली गई है। युवती 22 वर्षीय आरती...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
6 मई 2024, 05:56 पूर्वाह्न 6 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान अपराध
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

ऋषिकेश हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर थाना रायवाला के समीप जिस अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया था, उसकी पहचान कर ली गई है। युवती 22 वर्षीय आरती दून पुलिस में तैनात उप निरीक्षक शिवप्रसाद डबराल की पुत्री है। पुलिस की जांच में अभी इतना ही सामना आया है कि उसके एक दोस्त ने चीला शक्ति नहर में छलांग लगा दी है। पुलिस घटना से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सोमवार की दोपहर घटनास्थल पर ऐसा पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को अति शीघ्र इस वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए।

सोमवार की सुबह हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर रायवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन पुलिया के पास से पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया था। युवती की गला रेत कर हत्या की गई थी। उसकी पहचान कर ली गई है। यह युवती आरती 22 वर्ष देहरादून जनपद में तैनात उप निरीक्षक शिवप्रसाद डबराल की पुत्री है। डबराल इससे पूर्व ऋषिकेश कोतवाली में लंबे समय तक तैनात रहे। वर्तमान में उनका परिवार 20 बीघा बापू ग्राम ऋषिकेश में रह रहा है। उनकी चार पुत्रियां और एक सबसे छोटा पुत्र है। बहनों में आरती मंझली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सोमवार की दोपहर घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने थाना प्रभारी सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस के अनुसार आरती रविवार की शाम घर से अपने दोस्तों के साथ जाने की बात कह कर गई थी। उसके बाद वह लौट के नहीं आई। उसका शव बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच की तो जानकारी में आया की आरती के एक दोस्त ने रविवार की रात करीब 9:30 बजे चीला शक्ति नहर में छलांग लगा दी और नहर में लापता हो गया। उसकी तलाश के लिए भी टीम लगाई गई है। घटना से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ने में लगी है।

और खबरें - अपराध

सभी देखें ›