spot_img
uttarakhand ekta logo
Saturday, June 6, 2026

सड़क हादसा: नारसन बॉर्डर पर बस पुलिस चौकी में घुसी, मलबे के ढेर में तब्दील हुई चौकी, होमगार्ड और यात्री दबे

Must read

शनिवार की भोर करीब चार बजे, दिल्ली से आ रही एक प्राइवेट बस नारसन बॉर्डर पर एक पुलिस चौकी में घुसते हुए पलट गई। यात्रियों ने रोना शुरू कर दिया। टक्कर इतनी तीव्र थी कि खिड़की के परखच्चे उड़ गए।

मलबे में चौकी पर तैनात होमगार्ड नरेश भी दब गए। पास के लोगों और रहागीरों ने होमगार्ड को मलबे से बाहर निकाला, फिर बस की छत पर लगे वेंटीलेशन और आगे और पीछे टूटे हुए शीशों से सवारियों को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार हादसे में वैभव पुत्र राजीव निवासी नोएडा, आशु पुत्र सतपाल हरियाणा रोहतक, पंकज कुमार पुत्र महेश निवासी सिंध्या नगर चंडीगढ़, निशा पुत्री विजय सिंह निवासी गुरुग्राम, निश्चय पुत्र मुक्तलाल गुप्ता, मोदीनगर समेत बाकी कुछ को हल्की चोटें आईं हैं। हादसे के बाद से बस का ड्राइवर व परिचालक मौके से फरार हो गए। बस में लगभग 60 यात्री बताए जा रहे हैं।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article