श्रेणी रहित

एक्शन:नरेन्द्रनगर के तपोवन मे प्राधिकरण की कार्रवाई,4 अवैध निर्माण हुए सील

ऋषिकेश। टिहरी विकास प्राधिकरण ने करवाई करते हुए 4 अवैध निर्माणों पर सीलिंग की करवाई की। करवाई के दौरान अवैध निर्माण करने वाले स्वामी विभागीय अधिकारियों से कुछ...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
29 अप्रैल 2024, 05:23 अपराह्न 4 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

ऋषिकेश। टिहरी विकास प्राधिकरण ने करवाई करते हुए 4 अवैध निर्माणों पर सीलिंग की करवाई की। करवाई के दौरान अवैध निर्माण करने वाले स्वामी विभागीय अधिकारियों से कुछ और दिन की मोहलत मांगते नजर आए।

सोमवार को टिहरी विकास प्राधिकरण ने तपोवन क्षेत्र में करवाई करते हुए 2 अवैध निर्माणों पर सील की करवाई की, वहीं खारास्रोत में 1 और शीशमझाड़ी में एक अवैध निर्माण सील किया है। सील होने वाले में तपोवन स्तिथ आकाश वर्मा और सुमन जैन की 7 मंजिला अवैध बिल्डिंग सील की गई, जबकि खारास्रोत नदी पर वीरपाल नाम क एक व्यक्ति द्वारा बनाई जा रही अवैध इमारत सील की गई। वहीं शीशमझाड़ी स्तिथ अनिता धीमान नाम की महिला की अवैध इमारत पर सीलिंग की करवाई की गई।

सहायक अभियंता दिग्विजय तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माणों पर करवाई के लिए विभाग एक्शन में है। लगातार अवैध निर्माणों को चिंहित किया जा रहा है और नोटिस के बाद सीलिंग और जरूरत पड़ी तो ध्वस्तीकरण की करवाई भी की जाएगी। फिलहाल 4 अवैध निर्माण सील किए गए है।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›