श्रेणी रहित

वनाग्नि रोकथाम को वन संरक्षण ने किया औचक निरीक्षण

ऋषिकेश। नरेन्द्रनगर वन प्रभाग एवं टिहरी वन प्रभाग के द्वारा वनाग्नि रोकथाम हेतु किये जा रहे प्रयासों का धर्म सिंह मीणा वन संरक्षक भागीरथी वृत्त ने औचक निरीक्षण...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
26 अप्रैल 2024, 06:47 पूर्वाह्न 3 व्यूज 1 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 1 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

ऋषिकेश। नरेन्द्रनगर वन प्रभाग एवं टिहरी वन प्रभाग के द्वारा वनाग्नि रोकथाम हेतु किये जा रहे प्रयासों का धर्म सिंह मीणा वन संरक्षक भागीरथी वृत्त ने औचक निरीक्षण किया। इसमें नरेन्द्रनगर वन प्रभाग के लीसा डिपो, कुशरैला, बेमुण्डा एवं टिहरी वन प्रभाग के डाईजर, गजा, मास्टर कन्ट्रोल रुम नई टिहरी का जायजा लिया। वहीं, टिहरी एवं नरेन्द्रनगर के प्रभागीय वनाधिकारी के साथ वनाग्नि को नियंत्रित करने के लिए वह स्वयं मौका स्थल पर पंहुचे।

इस दौरान उन्होने कहा कि वनाग्नि के नियंत्रण हेतु वन विभाग अपना पुरजोर प्रयास कर रहा है, वनाग्नि नियंत्रण हेतु रिस्पोंस टाईम कम करना वन विभाग का लक्ष्य है। इसके जन सहभागिता से वनाग्नि रोकथाम की जा रही है। टीम में पुनीत तोमर प्रभागीय वनाधिकारी, टिहरी वन प्रभाग, जीवन मोहन दगडे प्रभागीय वनाधिकारी, नरेन्द्रनगर वन प्रभाग, सभी उप प्रभागीय वनाधिकारी, रेंजर विवेक जोशी शामिल रहे।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›