uttarakhand ekta logo
Thursday, April 24, 2025

Uttarakhand प्रदेश: बिजली दरों में पिछले 10 वर्षों में लगातार तीसरी बड़ी बढ़ोतरी

Must read

इस साल राज्य में बिजली दरों में लगातार तीसरी बड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले दस वर्षों में हुई है। 2015 में 7% से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, 2009 में सबसे अधिक 17% की बढ़ोतरी हुई थी।

किस वर्ष कितने प्रतिशत महंगी हुई बिजली

वर्ष    प्रतिशत बढ़ोतरी
2009-10 17
2010-11 10
2013-14 5
2014-15 00
2015-16  7.30
2016-  17 5.10
2017-18   5.80
2018-19  2.60
2019- 20 3.50
2020-21 4.50
2021-22 4.30
2022-23 2.68
2023-24 9.64
2024-25 6.92

यूजेवीएनएल की बिजली भी सात फीसदी महंगी

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) जो बिजली यूपीसीएल को देता है, उसके दामों में भी 7.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यूजेवीएनएल ने 24.84 प्रतिशत की मांग रखी थी। नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद के मुताबिक, नौ बड़े विद्युत गृहों छिबरो, खोदरी, ढकरानी, ढालीपुर, कुल्हाल, चीला, रामगंगा, खटीमा, मनेरी भाली-1 के लिए यूजेवीएनएल ने वार्षिक स्थिर प्रभार 672.85 करोड़ मांगा था, जिसके सापेक्ष नियामक आयोग ने 576.63 करोड़ दिए। मनेरी भाली-2 के लिए यूजेवीएनएल ने 240.26 करोड़ की मांग की थी, जिसके सापेक्ष 207.05 करोड़ मिले। कुल मिलाकर यूजेवीएनएल की 24.84 प्रतिशत की मांग के सापेक्ष 7.14 प्रतिशत बढ़ोतरी को ही मंजूरी मिली है। वहीं, यूपीसीएल को इस वित्तीय वर्ष में यूजेवीएनएल के 126.14 करोड़ लौटाने को भी कहा गया है। वह 12 समान किस्तों में लौटा सकता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article