श्रेणी रहित

Hanuman Jayanti 2024: राजधानी देहरादून में आज हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्राएं, सुंदरकांड पाठ

दून में Hanuman Jayanti 2024 पर आज भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसे लेकर मंदिरों में भव्य सजावट की गई। शहर में कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी तो...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
23 अप्रैल 2024, 04:07 पूर्वाह्न 4 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 3 years पहले

दून में Hanuman Jayanti 2024 पर आज भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसे लेकर मंदिरों में भव्य सजावट की गई। शहर में कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी तो मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ के साथ ही अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। शहर में कई जगह भंडारे भी लगेंगे।

मंगलवार को राजधानी दून में Hanuman Jayanti 2024 धूमधाम से मनाया जाएगा। झाझरा के श्रीबालाजी धाम में सवा 11 मन का लड्डू बनाकर भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही यहां हनुमानजी को सोने का चोला चढ़ाया जाएगा। दून के श्रीपृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में हनुमानजी की पूजा की जाएगी।

इसके अलावा मंदिर में विराजमान पंचमुखी सिंदुरिया हनुमानजी को चांदी का चोला चढ़ाया जाएगा। यहां हनुमान जी को 51 किलो तिरंगा लड्डू का भोग लगाया जाएगा। प्रेमनगर के श्रीसनातन धर्म मंदिर में हनुमान जी को नया चोला पहनाया जाएगा। इसके बाद बेसन और बूंदी के लड्डू का भोग लगाया जाएगा।

एकादशमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ

देहरादून। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दून के जामुनवाला में स्थित एकादशमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। यहां इससे पहले पूजा-अर्चना की गई।

इसके बाद शाम को सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। सुंदरकांड के पाठ के बाद मंदिर में आरती की गई। इसके बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›