श्रेणी रहित

Breaking:आचार संहिता नियम तोड़ने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं पर कार्रवाई

डेस्क। उत्तराखंड में आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान हो रहा है। राज्य की पांचों सीटों पर पहले ही चरण की वोटिंग जारी है। Case Registered Against...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
19 अप्रैल 2024, 12:17 अपराह्न 0 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

डेस्क। उत्तराखंड में आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान हो रहा है। राज्य की पांचों सीटों पर पहले ही चरण की वोटिंग जारी है। Case Registered Against Yashpal Arya वही, कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है। देहरादून में बीजेपी की आईटी सेल की तहरीर पर देहरादून नगर कोतवाली में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं उधमसिंह नगर जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व उनके बेटे और पूर्व विधायक संजीव आर्य पर भी हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज हुआ है। बीजेपी की आईटी सेल की तरफ से कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी के खिलाफ जो तहरीर दी गई है, उसमें आरोप लगाया है कि गरिमा ने अपने फेसबुक अकाउंट से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ असत्य और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर गरीमा दसौनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि बीजेपी आईटी सेल के संयोजक अजीत नेगी की तहरीर पर कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नैनीताल जिले मुख्यालय हल्द्वानी में नगर कोतवाली पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उनके बेटे व पूर्व विधायक संजीव आर्य समेत चार लोगों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। ये मुकदमा एफएसटी टीम ने हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज कराया है।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›