उत्तराखंड

Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर देहरादून पुलिस, संदिग्धों को थाने लाकर की जा रही पूछताछ

पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर है। तड़के सुबह से ही जिले के नगर और...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
7 मई 2025, 07:10 पूर्वाह्न 4 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान उत्तराखंड
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 1 year पहले

पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर है। तड़के सुबह से ही जिले के नगर और देहात क्षेत्र में संदिग्धों की  तलाश के लिए वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा।

पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अर्धसैनिक बलों के साथ बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धों व्यक्तियों को थाने लाकर लगातार पूछताछ की जा रही है। पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेवा द्वारा देर रात्रि पाकिस्तान में कार्यवाई के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

पहलगाम आतंकी हमले के 15वें दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत ने मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सेना ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैय्यबा, हिजबुल, मसूद अजहर और हाफिज सईद के ठिकानों को निशाना बनाया गया। स्ट्राइक से पहले सेना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमले को तैयार, जीतने को बेकरार। थोड़ी देर बाद ही पाकिस्तान पर स्ट्राइक की खबर आ गई। फिर सेना ने लिखा कि न्याय हुआ, जय हिंद!

पाकिस्तान को सबक सिखाने और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

और खबरें - उत्तराखंड

सभी देखें ›