उत्तराखंड

Badrinath Dham: 66 हजार पहुंची बदरी विशाल के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या, धाम में कारोबारी भी उत्साहित

बदरीनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा चार दिन में ही 50 हजार पार कर गया। हर दिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
8 मई 2025, 11:20 पूर्वाह्न 6 व्यूज 1 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान उत्तराखंड
पढ़ने का समय 1 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 1 year पहले

बदरीनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा चार दिन में ही 50 हजार पार कर गया। हर दिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने यहां पहुंच रहे हैं। जिससे धाम में अच्छी खासी रौनक बनी हुई है।

बदरीनाथ धाम में सुबह से ही यात्रियों की लाइन लग रही है। बुधवार को धाम में 16804 श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 66498 पहुंच गई है। श्रद्धालुओं के बड़ी तादात में पहुंचने से धाम में कारोबार करने वाले भी उत्साहित हैं।

बुधवार को धाम में दोपहर बाद बारिश होने से ठंड भी बढ़ गई, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। यदि यात्रा की रफ्तार ऐसे ही बनी रही तो जल्दी यह आंकड़ा एक लाख के पास पहुंच जाएगा। 

और खबरें - उत्तराखंड

सभी देखें ›