spot_img
Uttarakhand hindi news uttarakhand ekta
Saturday, August 8, 2026

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी मामला: आरोपी प्रमोद नौटियाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया

Must read

चमोली। बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार बीकेटीसी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय, गोपेश्वर ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया।

आरोपी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोशीमठ की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड की मांग की थी, लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, सीसीटीवी फुटेज की जांच की और अन्य कर्मचारियों से उसका आमना-सामना भी कराया। मामले से जुड़े बयान और अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में 25 जून को भी आरोपी प्रमोद नौटियाल कथित रूप से चढ़ावे की नोटों की गड्डी ले जाते हुए दिखाई दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article