उत्तराखंड
Badrinath Highway: पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव, मार्च से था लापता, पुलिस जांच में जुटी
ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भल्ले गांव से दो किलोमीटर पहले बादशाह ढाबे के नीचे पहाड़ी पर एक सड़ा गला शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान...
Uttarakhand Ekta
विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta
त्वरित सारांश
स्थान
उत्तराखंड
पढ़ने का समय
2 मिनट
रिपोर्टर
Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया
1 year पहले
ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भल्ले गांव से दो किलोमीटर पहले बादशाह ढाबे के नीचे पहाड़ी पर एक सड़ा गला शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान मनीष राणा(18) के रूप में हुई है, जो रुद्रप्रयाग के गांव ग्वाड़ का रहने वाला था।
प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक लिंगवाल ने बताया कि ढाबा संचालक ने अपने होटल के पास पड़ी खाली बोतलें इकट्ठा करने के लिए कबाड़ी को बुलाया था। कबाड़ी ने पहाड़ी पर सड़ा हुआ शव देखकर ढाबा संचालक को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सड़क से 150 मीटर नीचे पहाड़ी पर एक पेड़ से रस्सी से लटके शव को बरामद किया। शव के पास एक बैग, जूते और एक मोबाइल फोन भी मिला। फोन से मृतक की पहचान मनीष राणा के रूप में की गई।