श्रेणी रहित

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रानी को समर्थन देने के लिए जनसभा करेंगे

आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं। वह टिहरी में आमसभा करेंगे। मसूरी में उनकी सभा को लेकर सभी प्रबंध पूरे हो गए हैं। भाजपा के...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
15 अप्रैल 2024, 04:53 पूर्वाह्न 2 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 3 years पहले

आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं। वह टिहरी में आमसभा करेंगे। मसूरी में उनकी सभा को लेकर सभी प्रबंध पूरे हो गए हैं। भाजपा के प्रसिद्ध प्रचारकों का उत्तराखंड आना लगातार जारी है। आज नड्डा भाजपा के प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रत्याशियों का समर्थन करने पहुंचे थे।

नड्डा मसूरी में आयोजित होने वाली जनसभा में टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में अपील करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

हरिद्वार को बनाना है और चमकाना है
इससे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुड़की स्टेडियम में आयाेजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे थे और हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने कहा, हरिद्वार को बनाना है और चमकाना है तो भाजपा को वोट देकर जिताना होगा। त्रिवेंद्र जीतेंगे तो वह केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंचाएंगे।

योगी ने गंगा मैया की जय और हर-हर महादेव के जयकारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड देवभूमि है और हमारा सबसे बड़ा सौभाग्य है कि, यहां गंगा नदी बहती है। कहा कि, उन्होंने हरिद्वार सीट से लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते उनके साथ चार साल तक काम किया है। इस दौरान कांग्रेस ने जो समस्याएं छोड़ दीं थीं, उनका समाधान हुआ है। 

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›