Char Dham Yatra VIPs को बदरीनाथ और केदारनाथ में दर्शन करने के लिए इतने रुपये खर्च करने होंगे
Uttarakhand Ekta
विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta
इस बार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने वीआईपी श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए 300 रुपये प्रति व्यक्ति की लागत वसूलेगी।
BKTC ने पिछले साल दोनों धामों में शुल्क प्रणाली से 1.55 करोड़ रुपये की आय प्राप्त की थी। 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू होगी। बीकेटीसी केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पूजा-पाठ करता है। Char Dham Yatra VIPs यात्रा के दौरान वीआईपी भी केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में प्रोटोकॉल के अनुसार दर्शन कर सकते हैं।
पिछले साल बीकेटीसी ने तिरुपति बालाजी, माता वैष्णव, सोमनाथ व महाकाल मंदिर की तर्ज पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए शुल्क की व्यवस्था लागू की थी। 2023 में बदरी-केदार में 51 हजार से अधिक वीआईपी पहुंचे, जिससे 300 रुपये शुल्क के रूप में बीकेटीसी को 1.55 करोड़ की आमदनी हुई। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अनुसार, इस साल 10 मई को केदारनाथ और 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं।
यूपी: करीब छह घंटे तक चली थी तलाशी तीन जवान निलंबित
दोनों धामों में वीआईपी अतिथियों से दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क लिया जाएगा। बीकेटीसी वीआईपी श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराती है और निशुल्क प्रसाद भी देती है। शुल्क से प्राप्त होने वाली आय को बीकेटीसी मंदिरों में विकास कार्य कराने खर्च करेगी। इस बार भी शुल्क पिछले साल की तरह ही रहेगा। इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।