श्रेणी रहित

शिकायत: निजी स्कूल अगर कर रहे मनमानी तो यंहा कर लीजिये शिकायत

देहरादून। स्कूल की फीस, किताबों आदि के शुल्क में निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान होते हैं तो वह उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग में शिकायत करके मदद...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
16 अप्रैल 2024, 07:03 पूर्वाह्न 5 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 3 years पहले

देहरादून। स्कूल की फीस, किताबों आदि के शुल्क में निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान होते हैं तो वह उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग में शिकायत करके मदद ले सकते हैं। इस संबंध में उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की ओर से अभिभावकों के लिए कार्यालय का पता और मोबाइल नंबर जारी किया गया है।

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि निजी स्कूलों की ओर से बच्चों की शिक्षा को लेकर लगातार मनमानी की खबरें आ रही हैं। निजी विद्यालयों की ओर से मनमानी के कारण अभिभावक परेशान हैं। इसमें फीस वृद्धि, वार्षिक शुल्क, कॉपी किताबें, जूते, ड्रेस आदि चयनित दुकान से ही खरीदे जाने की शर्तें और चयनित दुकानों की ओर से बाजार दर से अधिक की दर पर सामान दिया जाना शामिल है। इसके बाद सभी अभिभावकों से अनुरोध किया गया है।

उत्तराखंड दलित विकास महासभा ने मंत्री अग्रवाल को डॉ अम्बेडकर का चित्र किया भेंट

कि यदि किसी भी निजी स्कूलों मनमानी फीस, वार्षिक शुल्क, कॉपी किताबों, ड्रेस में अप्रत्याशित बदलाव, नई किताबों का चलन आदि को लेकर अभिभावकों को परेशान किया जाता है तो वह बिना किसी संकोच के उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यालय में आकर शिकायत कर सकते हैं।

यंहा करें शिकायत-

आयोग के पते आईसीडीएस भवन, निकट नंदा की चैकी, विकासनगर रोड, देहरादून-248007 पर शिकायत भेज सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष संख्या 9258127046 या आयोग की ई- मेल आईडी scpcr.uk@gmail.com पर अपनी शिकायत को लिखित रूप में कर सकते हैं। शिकायत में पूर्ण विवरण साक्ष्यों सहित अपने पूरे नाम, पता व दूरभाष संख्या इंगित करते हुए शिकायत प्रेषित कर सकते हैं।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›