Congress: कांग्रेस ने संविधान में आरक्षण बढ़ाने की घोषणा की, जानें अब तक पार्टी की नीति
Uttarakhand Ekta
विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta
आज कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव का घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जातीय जनगणना कराकर जातियों और उपजातियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का आकलन करने का वादा किया है। साथ ही, पार्टी ने आदिवासी, दलित और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की सीमा पचास प्रतिशत से अधिक करने के लिए संविधान में आरक्षण बढ़ाने की घोषणा कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में ये भी वादा किया है कि सभी जातियों और वर्गों को बिना भेदभाव के 10 प्रतिशत आरक्षण शिक्षण और नौकरी में देगा।
Uttarakhand Today Weather : आज मौसम बिगड़ जाएगा, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट
जातीय जनगणना कराने का वादा
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस की सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराने का वादा किया था। राहुल गांधी ने अपने एक बयान में जातीय जनगणना का समर्थन करते हुए कहा था कि ‘देश का एक्सरे होना चाहिए और सभी लोगों को पता चलना चाहिए कि देश में कितने आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के लोग हैं। साथ ही ये पता लगाया जाएगा कि देश के धन पर किस वर्ग की कितनी हिस्सेदारी है।’ अब अपने पार्टी के घोषणा पत्र में औपचारिक रूप से जातीय जनगणना कराने का वादा किया गया है।