उत्तराखंड

उत्तराखंड दौरे पर आज पहुंचेंगे कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करने के लिए कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी...
UK News

UK News

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
9 जुलाई 2026, 05:04 पूर्वाह्न 1 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान उत्तराखंड
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर UK News
अपडेट किया गया 3 months पहले

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करने के लिए कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल आज से दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों और विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

केसी वेणुगोपाल का यह उत्तराखंड का पहला आधिकारिक दौरा माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस में उत्साह का माहौल है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माना जा रहा है कि यह दौरा संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद अहम साबित होगा।

दो दिनों तक चलने वाली बैठकों में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा, जिला और ब्लॉक स्तर की गतिविधियों का आकलन तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर जमीनी स्तर की तैयारियों का भी फीडबैक लेगा।

बैठकों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान और पेपर लीक मुद्दे पर पार्टी की गतिविधियों की भी समीक्षा की जाएगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि केसी वेणुगोपाल का दौरा संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव पार्टी नेताओं के साथ संगठनात्मक विषयों की समीक्षा करेंगे और आगामी चुनावों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। उनके दौरे से प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

और खबरें - उत्तराखंड

सभी देखें ›