spot_img
Uttarakhand hindi news uttarakhand ekta
Friday, August 14, 2026

देहरादून: 17 जुलाई को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज

Must read

 

देहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। राजस्थान के कोटा से शुरू हुई इस पहल का अगला आयोजन उत्तराखंड में होगा, जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

शुक्रवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की और आयोजन को सफल बनाने के लिए सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसका संदेश प्रदेश के प्रत्येक युवा तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नीतियों के कारण युवाओं के सामने रोजगार का संकट बढ़ा है। उनका कहना था कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत राजस्थान से की थी और अब 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड से उत्तराखंड में इस अभियान का आगाज होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article