श्रेणी रहित

दून पुलिस का हॉक आई ड्रोन चारधाम यात्रा पर निगरानी रखेगा

दून पुलिस के हॉक आई ड्रोन चारधाम यात्रा मार्ग पर निगरानी करेंगे। इसके लिए चार ड्रोन निरंतर हवा में उड़ेंगे। ये नियमों के उल्लंघन पर भी नजर रखेंगे।...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
28 अप्रैल 2024, 04:21 पूर्वाह्न 4 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

दून पुलिस के हॉक आई ड्रोन चारधाम यात्रा मार्ग पर निगरानी करेंगे। इसके लिए चार ड्रोन निरंतर हवा में उड़ेंगे। ये नियमों के उल्लंघन पर भी नजर रखेंगे।

यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं को देखने के लिए शनिवार को ऋषिकेश पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस को यह निर्देश दिया। इसके अलावा, वर्तमान ट्रैफिक और चीता पुलिस के अलावा यात्रा मार्ग पर दस अतिरिक्त चीता मोबाइल तैनात किए जाएंगे। शनिवार को एसएसपी ने चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन ऑफिस, ट्रांजिट कैम्प और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।

बाद में उन्होंने रेलवे ओवर ब्रिज निर्माणस्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी यहां पर कोई असुविधा न होने के लिए कहा। यात्रा मार्ग पर फ्लैक्स बोर्ड लगाने की मांग की। इसके अलावा, अधिक यातायात वाले इलाकों में बैरियर लगाकर वाहनों के आने और जाने के लिए अलग-अलग लेन बनाई जाएं

ये भी दिए निर्देश

  • चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर अलग-अलग जगहों को चिह्नित करते हुए पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित की जाएं, जिससे यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा क्षेत्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा सके
  • पूर्व में चारधाम यात्रा के संचालन के दौरान सामने आयी दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए यात्रा शुरू होने से पूर्व उनके निराकरण के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं
  • यात्रा सीजन के दौरान यातायात के दबाव को कम करने के लिए पूर्व से यातायात प्लान तैयार करते हुए डायवर्जन प्वाइंट चिह्नित कर लिए जाएं। यातायात का दबाव अधिक होने पर यातायात को डायवर्जन प्वाइंट से डायवर्ट किया जाए

 

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›