Draupadi Murmu: राष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के दीक्षांत समारोह में आज शामिल होंगें
Uttarakhand Ekta
विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के परिसर में आयोजित होने वाले समारोह में 2022-24 सत्र के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी और मित्र देश भूटान के दो भी प्रशिक्षु अधिकारी पासआउट होंगे।
राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के चलते मंगलवार को जिलाधिकारी सोनिका ने एफआरआई परिसर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। वर्तमान बैच से सबसे अधिक 15 अधिकारी मध्य प्रदेश राज्य को मिलने जा रहे हैं, जबकि उत्तराखंड को तीन अधिकारियों की सेवाएं मिलेंगी।