श्रेणी रहित

पौड़ी: चुनाव ड्यूटी अधिकारियों को नशे की हालत मे ले जा रहा था ड्राइवर,हुई कार्रवाई

गढ़वाल। पौड़ी- लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में तैनात पोलिंग पार्टियों को कंडोलिया मैदान से ले जा रहे बस चालक शराब के नशे में पाये जाने पर उसके खिलाफ मोटर...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
18 अप्रैल 2024, 02:39 अपराह्न 1 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 3 years पहले

गढ़वाल। पौड़ी- लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में तैनात पोलिंग पार्टियों को कंडोलिया मैदान से ले जा रहे बस चालक शराब के नशे में पाये जाने पर उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। मेडिकल जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात समस्त वाहन चालको की जांच की जा रही है। जिसके तहत परिवहन विभाग द्वारा चालकों की एल्कोमीटर से जांच की गई।

परेशानी: चुनाव और शादियों मे लगे वाहन, पब्लिक घूम रही वीरानो की तरह

संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि कंडोलिया मैदान से पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाली बस चालक गोविन्द सिंह शराब के नशे में पाया गया। संबंधित वाहन से 38-श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत पाटूली क्षेत्र की 04 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। वाहन चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर पुलिस को सौंप दिया तथा संबंधित पोलिंग पार्टियों को दूसरे वाहन से मतदेय स्थल के लिए रवाना किया गया।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›