spot_img
Uttarakhand hindi news uttarakhand ekta
Tuesday, July 21, 2026

रुद्रपुर में बिजली विभाग की सख्ती: 48 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

Must read

ऊधम सिंह नगर। रुद्रपुर में बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ ऊर्जा निगम ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने अभियान चलाकर 48 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए

13.20 लाख रुपये बकाया, कार्रवाई तेज

ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी फरमान जैदी के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए उन पर कुल 13.20 लाख रुपये का बकाया था। लगातार नोटिस के बावजूद भुगतान न करने पर यह कदम उठाया गया।

अभियान में 16.77 लाख की वसूली

विभाग द्वारा लगाए गए विशेष शिविरों में उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर बकाया जमा किया। इस दौरान कुल 16.77 लाख रुपये की वसूली की गई।

कटे हुए कनेक्शन फिर जोड़े गए

इसके अलावा, पहले से काटे गए 39 उपभोक्ताओं के कनेक्शन दोबारा जोड़े गए, जिन्होंने लगभग 7.38 लाख रुपये का भुगतान किया।

31 मार्च तक जारी रहेगा अभियान

ऊर्जा निगम ने साफ किया है कि बकाया वसूली अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय पर बिजली बिल जमा करें, ताकि कनेक्शन कटने जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article