spot_img
Uttarakhand hindi news uttarakhand ekta
Tuesday, June 16, 2026

Uttarakhand के जंगलों में आग: धधकते जंगल…आग लैंसडौन छावनी तक पहुंची, सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला

Must read

बुधवार को भी उत्तराखंड में लैंसडौन कोटद्वारके दुगड्डा और जयहरीखाल के ग्रामीण जंगलों में आग लगी रही। देर शाम तक वन विभाग की टीम ने इन क्षेत्रों में फैली आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। जयहरीखाल के सिविल जंगलों की आग अब लैंसडौन के छावनी क्षेत्र के जंगल तक पहुंच गई है। यह जानकारी मिलते ही सेना के सैनिकों ने भी आग बुझाने के लिए रवाना हो गए हैं।

आग को काफी हद तक नियंत्रित किया गया है, लेकिन तेज हवा और भारी गर्मी के कारण जंगलों को दूसरे स्थानों में धधकने का सिलसिला अभी भी जारी है। भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन की जयहरीखाल रेंज के क्षेत्राधिकारी बीडी जोशी ने कहा कि भारी गर्मी और तेज हवा से सिविल क्षेत्र में आग फैल रही है।

कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
फरसूला बीट के जदला के जंगल भी बुधवार तड़के तीन बजे धधकने लगे थे। सूचना मिलने पर उनकी टीम के 12 लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और कई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में लैंसडौन वन प्रभाग का फरसूला बीट का आरक्षित क्षेत्र भी आया है। लैंसडौन रेंज के वनकर्मियों ने इस आग पर भी काबू पा लिया। आग बुझाने के लिए दोनों रेंज के 22 कर्मी लगे रहे।

उधर, जयहरीखाल के जदला और आसपास के सिविल वन की आग तेज हवा के साथ लैंसडौन छावनी क्षेत्र तक फैल गई। पूरा इलाका भीषण आग की चपेट में आ गया। दोपहर 12 बजे सेना सेना के जवान भी आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने कई घंटों की मशक्कत के बाद रिकॉर्ड ऑफिस के सामने वाले छावनी क्षेत्र के जंगल की आग को बुझा लिया।

एक हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र आग से प्रभावित
वहीं टिप इन टॉप वन क्षेत्र में लगी आग को छावनी के वनकर्मियों ने बुझाया। छावनी के वन दरोगा बीरबल सिंह ने बताया कि जदला गांव के सिविल क्षेत्र से होते हुए आग छावनी क्षेत्र तक पहुंची है। आग के कारण सैन्य क्षेत्र में घनी धुंध छा गई। धुंध के कारण इस क्षेत्र में आवाजाही भी बाधित हुई। छावनी विभाग के सूत्रों के अनुसार 1 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र आग से प्रभावित हुआ है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article