श्रेणी रहित

आज से पर्यटन विभाग ने चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के चार विकल्प प्रदान किए हैं।

आज से देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु चारधाम यात्रा में पंजीकरण करा सकते हैं। वेबसाइट सुबह सात बजे से पंजीकरण करने के लिए खुली रहेगी। इसके अलावा, पंजीकरण...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
15 अप्रैल 2024, 05:11 पूर्वाह्न 8 व्यूज 3 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 3 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 3 years पहले

आज से देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु चारधाम यात्रा में पंजीकरण करा सकते हैं। वेबसाइट सुबह सात बजे से पंजीकरण करने के लिए खुली रहेगी। इसके अलावा, पंजीकरण मोबाइल एप, व्हाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर से भी किया जा सकता है। यमुनोत्री, बदरीनाथ, गंगोत्री और केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण करना होगा।

पर्यटन विभाग ने चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित होने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस बार यात्रियों को चारधाम यात्रा के शुरू होने से बीस दिन पहले पंजीकरण करना होगा। जिससे बाहर से आने वाले पर्यटक आसानी से पंजीकरण कर सकें और अपना यात्रा कार्यक्रम बना सकें। तीर्थयात्री इस बार भी चार अलग-अलग तरीकों से देश के किसी कोने से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए नाम, मोबाइल नंबर और निवास स्थान का पता देना होगा।

ऐसे करें पंजीकरण
पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉगिन कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर-8394833833 पर yatra (यात्रा) लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर- 0135-1364 पर कॉल करने पर पंजीकरण की सुविधा दी है। साथ ही स्मार्ट फोन पर touristcarerttarakhand मोबाइल एप से पंजीकरण कर सकते हैं।

पिछले साल 74 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया था पंजीकरण
पिछले साल चारधाम यात्रा में 74 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें पूरे यात्रा काल में 56 लाख यात्रियों ने चारधामों के दर्शन किए। इस बार भी विभाग को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण अनिवार्य रूप से करना है।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›