uttarakhand ekta logo
Wednesday, March 25, 2026

गदरपुर हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, नौ वर्षीय बच्ची की मौत, बहन गंभीर घायल

Must read

गदरपुर। ऊधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बहनें अपने मामा के साथ बाइक से घर लौट रही थीं।


मामा के साथ लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के काली मंदिर निवासी अजीत मंगलवार को अपनी बहन के घर कुंडेश्वरी मोड़, काशीपुर आए थे। दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी भांजियों रितिका (9) और आस्था (12) को लेकर बाइक से वापस पीलीभीत के लिए निकले थे।


तेज रफ्तार वाहन के दबाव में बिगड़ा संतुलन

शाम करीब चार बजे एनएच-74 बाईपास मार्ग पर सरदार नगर अंडरपास के पास पीछे से आ रहे वाहन के दबाव के कारण बाइक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रितिका डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


एक बच्ची गंभीर घायल, मामा को आई मामूली चोटें

हादसे में आस्था गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चला रहे अजीत को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गदरपुर पहुंचाया।


घायल को जिला अस्पताल किया रेफर

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आस्था की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article